Connect with us

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने का संकल्प।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग, उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने का संकल्प।

संवादसूत्र देहरादून: 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। यह आयोजन परमार्थ निकेतन में हुआ, जहाँ देश-विदेश से आए योग साधकों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, आध्यात्मिक वक्ता साध्वी भगवती सरस्वती और प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर सहित विभिन्न देशों से आए योगाचार्य, योग प्रशिक्षक और पर्यटक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सार्वभौमिक विज्ञान है, जो विश्व शांति और आत्मिक संतुलन का मार्ग दिखाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और आज 180 से अधिक देशों में योग का व्यापक अभ्यास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए योग नीति 2025 लागू की गई है, जिसके तहत योग एवं ध्यान केंद्रों के लिए 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी तथा शोध कार्यों के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन स्थापित करने और आयुष, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]