Connect with us

मुख्यमंत्री ने 4224 श्रमिकों को ₹12.89 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी से की हस्तान्तरित।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 4224 श्रमिकों को ₹12.89 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी से की हस्तान्तरित।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि हस्तान्तरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उनके परिजनों की आजीविका सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें कौशल विकास से भी जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक राज्य के विकास की सबसे मजबूत नींव हैं और बुनियादी ढांचे के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। राज्य सरकार का दायित्व है कि प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिकों और उनके परिजनों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि 191 कॉमन सर्विस सेंटरों में शुरू की गई विशेष व्यवस्था से अब श्रमिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर पर सीएससी के माध्यम से पंजीकरण, नवीनीकरण तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विगत छह माह में अब तक ₹51 करोड़ की धनराशि श्रमिकों और उनके परिजनों के खातों में हस्तान्तरित की जा चुकी है। पूर्व में भी श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण और लाभ आवेदन की सुविधा विकासखंड स्तर पर प्रारंभ की जा चुकी है।
श्रम आयुक्त श्री पी.सी. दुम्का ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बोर्ड द्वारा निरंतर श्रमिक हितैषी निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की गई है। भविष्य में भी बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री के विजन सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष राज्य संविदा श्रम सलाहकार बोर्ड श्री कैलाश पंत, उप श्रम आयुक्त श्री विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त श्री धर्मराज, आईटी एक्सपर्ट श्रीमती दुर्गा चमोली सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]