Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ पहुंचकर पुननिर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ पहुंचकर पुननिर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रात:  9 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे। हेली पेड पर देवस्थानम बोर्ड,  जिला प्रशासन‌ सहित तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की तथा स्वागत किया गया।

बहैलीपेड से मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे जहां उन्होंने सोशियल डिस्टेसिंग  का पालन करते हुए बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ किया। देश एवं प्रदेश के  खुसहाली  की मंगलकामना की। देवस्थानम बोर्ड द्वारा उन्हें श्री केदारनाथ  भगवान का प्रसाद एवं रूद्राक्ष माला भेंट की।

 मुख्यमंत्री आदि गुरु शंकराचार्य जी के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण  कार्य का निरीक्षण किया।  आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति को‌ हेलीकॉप्टर से कुछ दिनों‌ पूर्व‌ श्री केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने संपूर्ण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों  का मौके पर अवलोकन भी किया। उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों,मजदूरो के साथ ही श्रृद्धालुओं से भी बातचीत की।

इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के  सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल उपजिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल भी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]