Connect with us

चट्टान खिसकने से चपेट में आये श्रमिक की मौत, एक घायल।

उत्तराखण्ड

चट्टान खिसकने से चपेट में आये श्रमिक की मौत, एक घायल।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली: कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूर की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

चोटिल हुए मजदूर ने कहा कि हाईवे के जिस जगह पर वे कार्य कर रहे थे, उसके ठीक ऊपर जंगल में आग लगी हुई थी। वहीं से पत्थर हाईवे पर गिरे।

नारायणबगड़-नलगांव के बीच लाल मिट्टी के पास हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से छिटककर पत्थर गिर पडे़। पत्थर की चपेट में आने से बुधेल नितम (47)पुत्र बुकाऊ राम गांव बोइडीह,थाना जैजैपुर, जिला जाजगीर थापा, छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अजय सिंह(40)पुत्र अमर सिंह गांव मकरीबंधा ,छत्तीसगढ़ के सिर पर चोट हल्की लगी। दोनों को उपचार के लिए पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। लेकिन घायल मजदूर बुधेल नितम ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि दूसरे घायल मजदूर अजय सिंह की मरहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घटना का कारण बताते हुए चोटिल हुए मजदूर अजय सिंह ने कहा कि हाईवे के जिस जगह पर वे कार्य कर रहे थे, उसके ठीक उपर जंगल में आग लगी हुई थी। वहीं से पत्थर हाईवे पर गिरे। मृतक बुधेल नितम के सिर पर पत्थर गिरने से सर फट गया था

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]