Connect with us

‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि।

उत्तराखण्ड

‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि।

संवादसूत्र देहरादून: दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले ईगास बग्वाल पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सीएम धामी ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी। ट्वीटर लिखे आदेश में उन्होंने कहा, उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ। सीएम की इस घोषणा से प्रदेश के लोगों में खुशी है।

उत्तराखंड में इस दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाया जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है। सीएम के फैसले का राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस निर्णय पर मुख्यमंत्री की सराहना की है।

इस अवसर पर जहां राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी अपने गांव में इगास मनाएंगे वही  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ईगास पर्व पर वे ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे एवं इस पर्व को हर्षोल्लास एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]