Connect with us

निरीक्षण में दो स्कूलों में मिले लार्वा,20 और 50 हजार का लगा जुर्माना।

उत्तराखण्ड

निरीक्षण में दो स्कूलों में मिले लार्वा,20 और 50 हजार का लगा जुर्माना।

संवादसूत्र देहरादून: डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीम ने कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा स्कूलों में लार्वा ढूंढने के लिए किया निरीक्षण।

डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम की टीम शहर के मॉल, टावरों के बेसमेंट, छतों एवं घरों का निरीक्षण कर डेंगू का लार्वा नष्ट कर रही।

निगम के निरीक्षण में दो स्कूलों में मिला लार्वा,एक पर 20 तो दूसरे स्कूल पर 50 हजार का लगाया जुर्माना,नगर निगम टीम को भाजपा के महानगर अध्यक्ष समेत 11 लोगों के घरों में लार्वा मिला।

टीम ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का 10 हजार का काटा चालान,नगर आयुक्त मनुज गोयल को गोपनीय सूचना मिली कि दून बाइबल कॉलेज के बच्चे डेंगू ग्रस्त हो रहे हैं।

नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी के नेतृत्व में टीम को काॅलेज के निरीक्षण के लिए भेजा,निरीक्षण में पाया गया कि कॉलेज परिसर में दो स्थानों पर पानी जमा था, जिसमें डेंगू का लार्वा मिला।

कॉलेज पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया,टीम ने महोपाल स्कूल करनपुर का भी निरीक्षण किया और लार्वा मिलने पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित 11 लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में लार्वा मिला।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]