Connect with us

खेलों का महाकुंभ शुरू, मनप्रीत सिंह व मेरी काम ने की भारतीय दल की अगुवाई।

खेल

खेलों का महाकुंभ शुरू, मनप्रीत सिंह व मेरी काम ने की भारतीय दल की अगुवाई।

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो गई है। टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को इसका उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान खेलों में हिस्सा ले रहे देशों के दलों ने मार्च पास्ट निकाला।

Tokyo Olympics opening ceremony: खेलों का महाकुंभ शुरू, मनप्रीत सिंह व मेरी काम ने की भारतीय दल की अगुवाई

संवादसूत्र नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण एक साल की देरी से ही सही, लेकिन शुक्रवार को खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का जापान की राजधानी टोक्यो में आतिशबाजी के बीच आगाज हुआ। 32वें ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खिलाडि़यों के संघर्षो की कहानियों पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं।ओलंपिक मार्च पास्ट की शुरुआत हमेशा की तरह ग्रीस से हुई, जहां पहले ओलंपिक खेल हुए थे। भारतीय दल जापानी वर्णमाला के अनुसार 21वें नंबर पर आया। पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरी कोम के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और उनके साथ भारत के अन्य खिलाडि़यों और छह अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान और जोश दिखाई दे रहा था। समारोह के दौरान बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को ओलिंपिक लारेल पुरस्कार से नवाजा गया।

टोक्यो ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। 2012 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी ने इस तरह के आयोजन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के उद्धाटन समारोह की कुछ झलकियां देखी। उन्होंने भारतीय दल शुभकामनाएं दी और लोगों से उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की।

टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम में ध्वजवाहक मुक्केबाज एम.सी. मेरी कोम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय दल प्रवेश करते हुए।

jagran josh

– टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का मार्च पास्ट। इसमें भारतीय दल के 25 सदस्य शामिल हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कोम ने दल का नेतृत्व किया ।

jagran josh

– इतिहास में दूसरी बार ओलंपिक खेलों में आइओसी शरणार्थी ओलंपिक टीम हिस्सा ले रही है। दल का नेतृत्व तैराक युसरा मर्दिनी और मैराथन धावक तचलोविनी गेब्रियस ने किया।

– टोक्यो ओलंपिक के उद्धाटन समारोह के दौरान कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वालों को श्रंद्धांजलि देने के लिए मौन रखा गया।

ओलंपिक रिंग को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी अंतरराष्ट्रीय एथलीटों द्वारा लाए गए बीजों से उगाए गए पेड़ों से ली गई है, ये तब लगाए गए थे जब टोक्यो साल 1964 ने पिछली बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी।

– जापान के राष्ट्रीय ध्वज ने स्टेडियम में प्रवेश किया। उद्घाटन समारोह में शुरू में उस दिन को याद किया गया जब 2013 में टोक्यो ने मेजबानी हासिल की थी।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मंत्रालय में राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह देखने के लिए मौजूद हैं। उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और कर्णम मल्लेश्वरी भी मौजूद हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में रवाना होने से पहले बहुत सारे एथलीट से स्वयं बात की। किसी भी खिलाड़ी के लिए ये बहुत बड़ा पल है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश की उम्मीदें और प्रार्थनाएं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के साथ हैं और विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, पदक जीतेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के सफल आयोजन की कामना करते हुए जापान और वहां के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ‘इस प्रतियोगिता में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अतुलनीय प्रदर्शन करेंगे।’मोदी ने प्रधानमंत्री सुगा और जापान को टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक की बहुत शुभकामनाएं दते हुए ट्वीट किया, ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों के अतुलनीय प्रदर्शन की हम सत्र में आशा करते हैं।’इसके बाद मोदी ने एक फोटो भी पोस्ट की, जिसमें वह टेलीविजन पर उद्घाटन समारोह देखते हुए भारतीय दल के लिए जयकार करते नजर आ रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]