Connect with us

केंद्रीय संचार ब्यूरो के आउटरीच कार्यक्रम में गूंजा नशा मुक्ति और विकसित भारत का संदेश।

उत्तराखण्ड

केंद्रीय संचार ब्यूरो के आउटरीच कार्यक्रम में गूंजा नशा मुक्ति और विकसित भारत का संदेश।

संवादसूत्र देहरादून/कालाढूंगी, 29 जुलाई: केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का बुधवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में समापन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ तथा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ रहा।

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में संजना, सचिन, हर्षित, रूप, हिमानी, योगेश और नितिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए। चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कला उत्थान समिति, खुरपा ताल के कलाकारों ने भी पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्रीय संचार ब्यूरो के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नशा विरोधी नाटक ‘पुनर्वास की आस’ रहा। नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी की चिकित्सक डॉ. प्रियंका कांडपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक गंभीर बीमारी है और इससे दूर रहकर ही स्वस्थ, सशक्त तथा विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों से नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]