Connect with us

प्रबुद्ध वर्ग के सुझावों से सशक्त होगा विकसित उत्तराखंड का विजन : मुख्यमंत्री।

उत्तराखण्ड

प्रबुद्ध वर्ग के सुझावों से सशक्त होगा विकसित उत्तराखंड का विजन : मुख्यमंत्री।

संवादसूत्र देहरादून खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में कहा कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन केवल विचारक ही नहीं, बल्कि समाज के “ओपिनियन मेकर्स” हैं, जिनके सुझाव और अनुभव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कृषि, साहित्य, उद्योग और अध्यात्म सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि ज्ञान, चेतना और सांस्कृतिक विरासत की भूमि भी है। उन्होंने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग से सकारात्मक सुझाव लेकर नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से देश में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, खेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून को राज्य में सुशासन और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनसे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का निर्माण केवल सरकारों के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सोच, नागरिकों की सहभागिता और सामूहिक संकल्प से होता है। उन्होंने शिक्षकों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बंडिया स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित मुख्य सेवक जन संवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और आज विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और त्रुटियों के सुधार में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची और जनभागीदारी पर निर्भर करती है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने टिफिन बैठक में पदाधिकारियों के साथ मध्याह्न भोजन किया और संगठन को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, हुकम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]