Connect with us

फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ अग्नि पथ भर्ती में पकड़ा गया युवक।

आर्मी

फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ अग्नि पथ भर्ती में पकड़ा गया युवक।

संवादसूत्र देहरादून/पिथौरागढ़: अग्निपथ भर्ती परीक्षा के लिए आया युवक फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ पकड़ा गया।
पांच सितंबर से पिथौरागढ़ आर्मी पब्लिक स्कूल में पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों के युवाओं की भर्ती चल रही है। भर्ती के लिए आए अभ्यर्थी दीपक सिंह जैम्याल पुत्र लक्ष्मण सिंह जैम्याल निवासी ग्राम नामिक, मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ को संदिग्धता के आधार पर आर्मी भर्ती ग्राउंड से पकड़ा गया। उसके प्रमाण पत्रों की जांच करने पर उसके पास दो आधार कार्ड, दो हाईस्कूल की अंक तालिका व जन्म प्रमाण पत्र आदि मिले। सभी में उसकी जन्मतिथि अलग-अलग 01/03/1999 एवं 01/08/2003 होना पाया गया । कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया गया कि मेरी अग्निवीर भर्ती के लिए आयु निकल गई थी। जिस कारण जाली कागज तैयार किए और अपनी उम्र कम करवा ली। युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध दस्तावेजों के कूटकरण के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in आर्मी

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]