Connect with us

मुख्य सचिव के सख्त निर्देश: मिड-डे मील का होगा सोशल ऑडिट, शिक्षा की गुणवत्ता पर रहेगा फोकस।

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव के सख्त निर्देश: मिड-डे मील का होगा सोशल ऑडिट, शिक्षा की गुणवत्ता पर रहेगा फोकस।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक में शिक्षा विभाग के तहत संचालित पीएम पोषण और समग्र शिक्षा योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और छात्रों के लर्निंग आउटकम में सुधार पर विशेष जोर दिया।

मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मिड-डे मील का सोशल ऑडिट कराने और इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल में किसी दिन भोजन नहीं बनता है तो उसके कारणों की प्रतिदिन निगरानी विद्या समीक्षा केंद्रों के माध्यम से की जाए तथा राज्य परियोजना निदेशक, संबंधित जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल जानकारी देकर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्कूलों में व्यावसायिक (वोकेशनल) प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताते हुए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से छात्रों के हेल्थ चेकअप रोस्टर का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने बालिकाओं के लिए विद्यालयों में शौचालयों की उपलब्धता और उनकी नियमित सफाई के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने पर बल दिया। साथ ही सभी विद्यालयों के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पर फोकस करते हुए बिना बिजली वाले स्कूलों की कारण सहित सूची तैयार कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा को ऐसे विद्यालयों में सरकारी भवनों की सोलराइजेशन योजना के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, चंद्रेश कुमार यादव, युगल किशोर पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]