Connect with us

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें।


देहरादून। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों —इंडियन ऑयल कारपोरेशन , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम— ने कहा है कि उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद राज्य में ईंधन आपूर्ति श्रृंखला सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।


आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बुधवार को बताया कि तेल उद्योग अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और रिटेल आउटलेट पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लगातार पुनःपूर्ति की जा रही है।


उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन वितरण सामान्य रूप से जारी है और किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति भी राज्यभर में सुचारू रूप से की जा रही है।


तेल विपणन कंपनियां लगातार स्टॉक और वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आम जनता से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें और ईंधन उपलब्धता से जुड़ी जानकारी के लिए केवल कंपनियों की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]