Connect with us

तीन माह का राशन अप्रैल में अग्रिम, LPG आपूर्ति सामान्य,पीआईबी देहरादून में सरकार ने दी अहम जानकारी।

उत्तराखण्ड

तीन माह का राशन अप्रैल में अग्रिम, LPG आपूर्ति सामान्य,पीआईबी देहरादून में सरकार ने दी अहम जानकारी।

संवादसूत्र देहरादून: अपर आयुक्त (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) पी.एस. पांगती ने राज्य में एलपीजी आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों को अप्रैल माह में ही तीन माह (अप्रैल, मई और जून) का राशन अग्रिम रूप से वितरित किया जा रहा है। प्रदेश के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारक परिवार इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
एलपीजी आपूर्ति पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में घरेलू गैस वितरण पूरी तरह सामान्य है और 1 मार्च 2026 से अब तक 18 लाख से अधिक सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं।
चारधाम यात्रा और विवाह सीजन को ध्यान में रखते हुए वाणिज्यिक गैस की विशेष व्यवस्था की गई है। होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट, ढाबा, गेस्ट हाउस, होम स्टे और उद्योगों के लिए प्रतिदिन 6,310 सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से अप्रैल से नवंबर तक 100 प्रतिशत आवंटन बनाए रखने और 5 प्रतिशत अतिरिक्त कोटे की मांग भी की गई है।
प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों के लिए 5 किलोग्राम का छोटू सिलेंडर (एफटीएल-फ्री ट्रेड एलपीजी) किसी भी गैस एजेंसी से पहचान पत्र के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। राज्य में अब तक 6,700 से अधिक ऐसे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।
पैनिक बुकिंग को लेकर उन्होंने बताया कि 15 मार्च को 90 हजार बुकिंग के साथ स्थिति चरम पर थी, जो अब सामान्य होकर 6 अप्रैल को 45 हजार रह गई है। वर्तमान में एलपीजी बुकिंग पूरी तरह सामान्य है और डीजल-पेट्रोल की भी कोई कमी नहीं है।
पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के विस्तार पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य में सिटी गैस वितरण के तहत कई कंपनियां कार्यरत हैं और अब तक 37 हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
वहीं जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए राज्य में 6,205 निरीक्षण और 373 छापे मारे गए हैं। इसके परिणामस्वरूप 19 एफआईआर दर्ज, 7 गिरफ्तारियां और 16 नोटिस जारी किए गए हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा, पर्यटन और विवाह सीजन को देखते हुए सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]