Connect with us

मदरसों में जुलाई से लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम:सीएम।

उत्तराखण्ड

मदरसों में जुलाई से लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम:सीएम।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य के मदरसों में जुलाई से उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।
सीएम धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद अब मदरसों में पहले की तरह अलग पाठ्यक्रम नहीं चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था के तहत सभी मदरसों में राज्य शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा।
यह घोषणा उन्होंने अखंड परमधाम में आयोजित युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71वें संन्यास जयंती समारोह के दौरान की। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाना और छात्रों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है।
सरकार के इस फैसले को शिक्षा सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, हालांकि इस पर विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]