उत्तराखण्ड
पीएम मोदी के स्वागत में उत्तराखंड ‘नमोमय’, 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला से भव्य अभिनंदन।


संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेशभर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए करीब 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर जनता ने ऐतिहासिक अभिनंदन किया। सड़कों के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार और आमजन ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बना दिया। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला गुजरा, लोगों ने “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गाड़ी से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों के स्नेह के प्रति आभार जताया। जगह-जगह महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह और दीवानगी है। पूरा प्रदेश मानो ‘नमोमय’ हो गया, जहां हर ओर केवल प्रधानमंत्री के स्वागत की झलक नजर आई।




