Connect with us

यशपाल आर्य के आने से पार्टी में मची हलचल,पूर्व विधायक ने किया टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने का ऐलान।

उत्तराखण्ड

यशपाल आर्य के आने से पार्टी में मची हलचल,पूर्व विधायक ने किया टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने का ऐलान।


संवादसूत्र नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के भीतर भी हलचल बढ़ गई है। कुछ कार्यकर्ता इसको लेकर खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी झलक रही है। इधर पूर्व विधायक सरिता आर्या ने टिकट नहीं दिए जाने की स्थिति में पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।
सोमवार को नैनीताल क्लब में पूर्व विधायक सरिता आर्य पत्रकारों से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसे उन्होंने कांग्रेस का हित करार दिया। कहा कि घर वापसी से कांग्रेस की स्थिति और सुदृढ़ होगी। फिलहाल शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोनों नेताओं के सामने क्या शर्ते रखी गई है। यह उन्हें मालूम नहीं है। मगर नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। यदि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह पार्टी छोड़ देंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]