Connect with us

पैतृक गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, धामी संग यमकेश्वर को दी विकास की नई सौगात।

उत्तराखण्ड

पैतृक गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, धामी संग यमकेश्वर को दी विकास की नई सौगात।

संवादसूत्र देहरादून/यमकेश्वर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को यमकेश्वर क्षेत्र का संयुक्त दौरा कर विकास, शिक्षा, आध्यात्म और युवा सशक्तिकरण का संदेश दिया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से की। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। इस दौरान स्वाति एस. भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर भी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लिया। परिवार और ग्रामीणों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच जीवन में सफलता का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा थी, आज वहां भव्य मंदिर स्थापित हो चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी को आदर्श महाविद्यालय के रूप में विकसित करने तथा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने पारंपरिक स्वागत के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों का अभिनंदन किया। दोनों नेताओं ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महाविद्यालय की कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नई वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन किया गया। इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी त्रिलोक चंद्र शर्मा ने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में डिजिटल तकनीक का अनूठा प्रदर्शन भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित संवाद प्रणाली से महाविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और परिणामों की जानकारी ली, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा नए भवन, सेमिनार हॉल का उद्घाटन और ‘विकसित भारत : एक संकल्प’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में ओपन जिम का शिलान्यास किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वयं व्यायाम उपकरणों का उपयोग कर युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने प्रस्तावित स्टेडियम स्थल का निरीक्षण करते हुए आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
इस अवसर पर सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रेनू बिष्ट, आनंद उनियाल, सर्वेश पंवार, गिरीश गुणवंत, अनिल चन्याल, योगेश कुमार शर्मा और राजगौरव नौटियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]