Connect with us

बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, चालक की सूझबूझ से 32 तीर्थयात्रियों की जान बची।

उत्तराखण्ड

बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, चालक की सूझबूझ से 32 तीर्थयात्रियों की जान बची।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब बदरीनाथ धाम से लौट रही यात्री बस (CH02AA5747) के ब्रेक लामबगड़ के पास अचानक फेल हो गए। संकट की घड़ी में चालक बहादुर सिंह ने अद्भुत सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस को गहरी खाई में गिरने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, बस में 32 तीर्थयात्री सवार थे। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने बस को सड़क किनारे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

घटना में दो श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों की पहचान कमलेश (60) पत्नी चंदनमणि शर्मा, निवासी राम विहार, बीरपुर (पंजाब) तथा ओमानस (14) पुत्र रमण शर्मा, निवासी मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल पांडुकेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

गोविंदघाट थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई। साथ ही हाईवे पर यातायात को भी सुचारू रूप से संचालित कराया गया।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने चालक बहादुर सिंह की तत्परता और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]