उत्तराखण्ड
पर्यटकों को चरस सप्लाई करने वाला ट्रेवल गाइड गिरफ्तार।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/05/22_10_2022-three_accused_arrested_charas_from_haridwar_arrested_23157840_5427793.webp)
संवादसूत्र देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ ट्रैवल गाइड को गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व में मर्चेंट नेवी में था लेकिन चोट लगने की वजह से वह बाहर हो गया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिर्जापुर सहारनपुर चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान आदर्श कुमार निवासी अहीर मंडी हाथीबड़कला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह 2017 तक अकॉर्डशिप मैनेजमेंट कंपनी मुंबई में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने के कारण वह बाहर हो गया। इसके बाद उसने खुद की ट्रैवलिंग गाइड की कंपनी एडवेंचर खोली जिसमें वह पर्यटकों को ऋषिकेश उत्तरकाशी टैक्सी उपलब्ध कराकर कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था। वह पर्यटको चरस उपलब्ध करवाता था।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)