उत्तराखण्ड
दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंकने वाला युवक गिरफ्तार।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/2651454-untitled-28-copy.webp)
संवादसूत्र देहरादून/रुड़की: दुष्कर्म पीड़िता और उसकी बहन पर तेजाब फेंकने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म का आरोप भी इसी युवक पर है। युवती ने 15 दिन पहले उसके विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 11 मार्च की रात उसने तेजाब फेंकने की घटना का अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार उस रात वह अपनी बहन के साथ डाक्टर से दवा लेकर लौट रही थी। आरोपित युवक रईस हैदर ने उन पर तेजाब फेंका, इससे उसकी बाजू झुलस गया, जबकि छींटों से बहन के कपड़ा जल गया।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)