Connect with us

पंतनगर से जयपुर जाने वाली हवाई सेवा इंडिगो फ्लाइट का शुभारंभ।

उत्तराखण्ड

पंतनगर से जयपुर जाने वाली हवाई सेवा इंडिगो फ्लाइट का शुभारंभ।

संवादसूत्र देहरादून/पंतनगर : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर पंतनगर से जयपुर होते हुये अहमदाबाद जाने वाली हवाई सेवा इंडिगो फ्लाइट का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री भट्ट ने हल्द्वानी निवासी यात्रियों को बोर्डिंग पास एवं पुष्प देकर स्वागत किया। साथ ही इंडिगो परिवार को बधाई दी। पहले दिन 27 यात्री जयपुर के लिए रवाना हुए।

तराई के लोगों को अब जयपुर और अहमदाबाद जाने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। पंतनगर हवाई अड्डे से इंडिगो की उड़ान रविवार को प्रारंभ कर दी गई है। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पहले से ही प्रयासरत थे कि देश के कोने-कोने तक फ्लाइट चले। इसी कड़ी में जयपुर होते हुये अहमदाबाद के लिये प्रारंभ किया है। कहा कि जयपुर व उत्तराखंड में पर्यटक बहुत बड़ी संख्या में आते है। साथ ही व्यापारियों व अन्य कारोबारियों को आने-जाने में सुविधा होगी और पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश की चहुमुखी उन्नति भी होगी। कहा कि पहले देहरादून से फ्लाइट प्रारंभ किया था तो बड़ी मुस्किल से यात्री हो पाते थे और अब दो दर्जन से भी अधिक फ्लाइट चल रही है। पंतनगर एयरपोर्ट को उसी तर्ज पर विकसित करने के लिये विस्तारीकरण की कार्रवाई भी चल रही है। हवाई सेवा प्रारंभ होने से बड़ी संख्या में यहां यात्री आएंगे और अब भी बड़ी संख्या में यात्रियों का रिजर्वेशन था, हमने उसकी शुरूआत भी की है। कहा कि प्रधानमंत्री का सपना जगह-जगह हवाई सेवा से जोड़ना है और अब उसी कड़ी में जगह-जगह हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। चारधाम यात्रा एवं पर्यटन के क्षेत्र में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। फ्लाइट प्रतिदिन चलेगी। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत माैजूद थे।

ये है उड़ान का समय

6E7027 पंतनगर 12.15 – जयपुर 13.40 प्रतिदिन
6E7157 पंतनगर 15.00 – दिल्ली 16.10 प्रतिदिन
6E7325 पंतनगर 09.35 – दिल्ली 10.25 प्रतिदिन
6E7932 पंतनगर 16.00 – लखनऊ17.00 मंगल,गुरु,शनि

6E7156 दिल्ली 08.10 – पंतनगर 09.15 प्रतिदिन
6E7324 दिल्ली 10.55 – पंतनगर 11.55 प्रतिदिन
6E7482 जयपुर 13.25 – पंतनगर 14.40 प्रतिदिन

6E7928 लखनऊ 14.20 – पंतनगर 15.30 मंगल,गुरु,शनि

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]