Connect with us

चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट: 12-13 मई को खराब मौसम की चेतावनी, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील।

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट: 12-13 मई को खराब मौसम की चेतावनी, प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील।

संवादसूत्र देहरादून: मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालु यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने विशेष रूप से 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम तय करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक रहेगा। यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु बनी रहे।

आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग, धैर्य और सतर्कता से चारधाम यात्रा निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]