Connect with us

58 साल की उम्र में गर्भवती हैं सिद्धू मुसेवाला की माँ।

उत्तराखण्ड

58 साल की उम्र में गर्भवती हैं सिद्धू मुसेवाला की माँ।

संवादसूत्र देहरादून: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।दिवंगत सिंगर की मां प्रेग्नेंट हैं और वो अपने बेबी को जन्म देने वाली हैं।

पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को मौत हो गई थी। मानसा के जवाहर गांव में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिससे उनके माता-पिता को गहरा सदमा लगा था। लेकिन अब जल्द ही परिवार में फिर से खुशी दस्तक देने वाली है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत से उनके फैंस और परिवार वाले बुरी तरह टूट गए थे। लेकिन अब उनके परिवार में छोटा सिद्धू मूसेवाला आने वाला है। जी हां सिंगर की मां चरणजीत कौर जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, मार्च के महीने में उनकी डिलीवरी हो सकती है।

सिद्धू मूसेवाला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम थे, जिन्होंने अपनी आवाज और गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनके गानों की गूंज विदेश तक सुनाई देती थी. लेकिन साल 2022 में सिंगर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। फैंस आज तक उन्हें भूला नहीं पाए हैं। लेकिन अब सिंगर के चाहने वालों के लिए एक गुड न्यूज है।सिंगर के पेरेंट्स जल्द ही अपने घर में एक नन्हे मेहमान का वेलकम करने वाले हैं।

सिंगर की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं,मूसेवाला पेरेंट्स जल्द ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं. IVF की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हुई हैं और वो मार्च में अपने बेबी को जन्म देंगी।

इस खबर को सुनने के बाद जहां कई लोग हैरान हैं, तो सिंगर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। उनका मानना है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फिर से पुनर्जन्म होने वाला है। हालाकिं, सिंगर के पेरेंट्स ने अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]