Connect with us

अवैध खनन रोकने गए प्रधान के पति और ग्रामीण पर हमला।

उत्तराखण्ड

अवैध खनन रोकने गए प्रधान के पति और ग्रामीण पर हमला।

संवादसूत्र देहरादून/ ऋषिकेश: यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत जोगियाना (बैरागढ़) में खनन माफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है खुले आम स्थानीय लोग के साथ मार पीट कर रहे हैं। रविवार की देर रात 11 बजे अवैध खनन होने पर जोगियाना (बैरागढ़) में प्रधान के पति व स्थानीय ग्रामीण ने रात्रि में जब 10 डंपरों से अवैध खनन कर रहे लोग को रोकने का प्रयास किया तो उनको बुरी तरह मारा। आरोप है कि इनके हाथ पैर बांधकर उन्हें गाड़ी में डालकर आइडीपीएल ऋषिकेश में फेंक दिया। मारपीट में घायल सुरजन सिंह बिष्ट और बीरबल सिंह बिष्ट को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी थाना लक्ष्मण झूला पहुंची। उन्होंने इस मामले में पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण के चलते यह सब हो रहा है। खुलेआम ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि शिकायत पुलिस तक पहुंची है। देखा जा रहा है कि घटनास्थल राजस्व पुलिस क्षेत्र का है या सिविल पुलिस क्षेत्र का।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]