Connect with us

काशीपुर में विकास परियोजनाओं का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

उत्तराखण्ड

काशीपुर में विकास परियोजनाओं का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून/काशीपुर: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रविवार को अपने एक दिवसीय काशीपुर दौरे के दौरान सिडकुल और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी), हेमपुर नेपा फार्म की भूमि, काशीपुर-रामनगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा काशीपुर बाईपास रिंग रोड परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 133 एकड़ में विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) में कुल 56 औद्योगिक प्लॉट हैं, जिनमें से 22 प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि शेष प्लॉटों के लिए निवेशकों से बातचीत चल रही है। लगभग 177 करोड़ रुपये की इस परियोजना का निर्माण कार्य पेयजल निगम द्वारा किया जा रहा है। अवशेष 45 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत होने के बाद परियोजना को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने ईएमसी परिसर में पौधारोपण भी किया और इसके बाद सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म स्थित 803 एकड़ भूमि का निरीक्षण कर भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी ली।

इसके उपरांत उन्होंने स्वीकृत काशीपुर-रामनगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग और काशीपुर बाईपास रिंग रोड परियोजना का भी स्थलीय निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने बताया कि काशीपुर-रामनगर मार्ग पर 18.26 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसकी अनुमानित लागत 494.45 करोड़ रुपये है। परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है, जबकि भूमि मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जारी है। वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों से बाईपास परियोजना की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल विपिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]