Connect with us

कांग्रेस आज कर सकती है दो अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा।

उत्तराखण्ड

कांग्रेस आज कर सकती है दो अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस आज प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दोनाें सीटों पर प्रत्याशी को लेकर खींचतान चल रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के बाद सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का एलान हो सकता है।हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी यहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक है। हालांकि चर्चा है कि हरिद्वार से निर्दलीय विधायक टिकट की लाइन में है।

नैनीताल सीट से कई दावेदार है। इनमें यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, महेंद्र पाल, रणजीत रावत, प्रकाश जोशी के नाम की चर्चा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जल्द ही पार्टी दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]