Connect with us

जनकल्याण से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं धामी ने।

उत्तराखण्ड

जनकल्याण से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं धामी ने।

संवादसूत्र देहरादून/खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा के बग्घा चौवन में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दो दिवसीय खटीमा प्रवास पर हैं और अपने कार्यक्रमों की शुरुआत बग्घा चौवन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं और इस दौरान देशहित में अनेक ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए गए हैं, जिनसे भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याण को केंद्र में रखकर अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियानों की शुरुआत की। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान ने बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा को नई दिशा दी है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया और करोड़ों परिवारों को शौचालय सुविधा उपलब्ध कराई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई गई, जबकि हर घर जल योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। उत्तराखंड में भी पात्र नागरिकों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया, जिससे किसी भी जरूरतमंद को भूखा न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना काल में स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर देशवासियों को निःशुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराया और विश्व के अनेक देशों को भी वैक्सीन देकर वैश्विक सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की गई है तथा भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके तहत नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बग्घा चौवन क्षेत्र में भी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, राजपाल सिंह, विमला बिष्ट, सोमनाथ मौर्य, मोहन सिंह चुफाल, देवेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, हिमांशु कफल्टिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]