Connect with us

कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा:अनिल बलूनी।

उत्तराखण्ड

कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा:अनिल बलूनी।

संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग: लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना प्रचार शुरू करते हुए जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में रोड शो किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। बलूनी का रोड शो आर्मी बैंड की धुन से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहे तक पहुंचा।विज्ञापन

यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष व मेहनत कर रहे हैं। अगर, मुझे अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। कहा कि, भाजपा प्रदेश की पांचों सीट पर जीत दर्ज कर रही है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदेई शाह, पार्टी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत आदि मौजूद थे।

साथ ही अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग में भी पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार में रोड शो किया। साथ ही भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंंभ किया। इस दौरान बलूनी ने कहा कि 19 अप्रैल के बाद देश में बची खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी।

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गढ़वाल और उत्तराखंड से खास लगाव है। जिसके चलते कई उत्तराखंडियों को देश की अहम जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गढ़वाल लोक सभा के हर शहर और गांव का विकास किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]