उत्तराखण्ड
इस यात्रा में आना है तो साथ लाना होगा पहचान पत्र।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/06/kanwar_yatra_1499653497.jpg)
संवादसूत्र देहरादून: कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले हर यात्री को अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध नहीं मगर नियंत्रण रहेगा। कांवड़ 12 फीट से से अधिक नहीं रहेगी। हर कांवड़िए को अपने साथ पहचान पत्र रखना होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान चारधाम वाले वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट। हरिद्वार क्षेत्र में तैनात रहेगी करीब 5000 पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स। डीजीपी अशोक कुमार ने हरियाणा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक। आईबी के अधिकारी भी रहे मौजूद।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)