Connect with us

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में गुप्ता बंधु के घर पर पुलिस का छापा।

उत्तराखण्ड

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में गुप्ता बंधु के घर पर पुलिस का छापा।

संवादसूत्र देहरादून: शहर के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी के आत्महत्या के मामले में पुलिस व एलआइयू की संयुक्त टीम ने आरोपित अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल कुमार गुप्ता के घर छापा मारकर कई दस्तावेज कब्जे में लिए। टीम ने घर से सीसीटीवी फुटेज खंगाली और डीवीआर अपने कब्जे में लिए हैं। इसके साथ ही कुछ इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटाए और कोठी में तैनात कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की। देर शाम तक पुलिस गुप्ता बंधु के घर पर सर्च अभियान में जुटी हुई थी।
बीते शुक्रवार को कारोबार में पार्टनरशिप के विवाद में बिल्डर बाबा साहनी ने अपनी विवाहित बेटी के सहस्रधारा रोड पर पैसेफिक गोल्फ अपार्टमेंट में आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट व उनके बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी चर्चित अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को उनके कर्जन रोड स्थित आवास से हिरासत में लेते हुए पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में जबरन वसूली और धोखाधड़ी की धारा बढाई है, जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]