Connect with us

पत्रकारिता के क्षेत्र में “सशक्त नारी सम्मान 2024”डॉ. कंचन नेगी को दिया गया।

उत्तराखण्ड

पत्रकारिता के क्षेत्र में “सशक्त नारी सम्मान 2024”डॉ. कंचन नेगी को दिया गया।

संवादसूत्र देहरादून : सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में, महिला आयोग उत्तराखंड द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसकी थीम रही “महिलाओं में निवेश करें , प्रगति की ओर बढें”. यह कार्यक्रम महिला आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, राज्यमंत्री मधु भट्ट, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, आशा नौटियाल, नेहा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया, जिसके उपरान्त राज्य भर से 13 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. कंचन नेगी को सम्मानित किया गया .

वर्चुअल रूप से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति को नमन व वंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम और अभियान समाज के सभी पहलुओं पर विविधता और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए लैंगिक समानता हासिल करने में समावेशन की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करते हैं। इसी दृष्टिकोण से आज का यह कार्यक्रम हम उन सभी 13 उत्कृष्ट महिलाओं को समर्पित करते हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से मिसाल कायम कर समाज में प्रगति और समानता का मार्ग प्रशस्त किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मुझे खुशी है कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने में सहायक होगा और समाज में महिलाओं की भूमिका को भी मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए भावुक स्वर में कहा कि आठ मार्च के दिन मेरी माँ का निधन हुआ था और कुछ सालों बाद आठ मार्च के दिन ही घर में बेटी पैदा हुई। यह दिन पूरे परिवार का दिन रहा है। महिलांए पहाड़ की रीढ़ है, आज महिलाएं खेती करना छोड़ दें तो उत्तराखंड में खेती का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। महिलाओं के अंदर काम करने को जो विधा है वो पुरुष में नहीं है। हिम्मत करनी चाहिए जो हिम्मत करता है उसे ही जीत मिलती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त हो रही है साथ ही हमारी सरकारें महिलाओं के लिए अत्यंत संवेदनशील है हमारी सरकार महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त कर रही है। महिलाएं आज अपने दमखम देश दुनिया को दिखा रही है। आज हमें बेहद प्रसन्नता होती है , नारी शक्ति को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देख कर, जो भी महिलाएं आज मंचासीन हैं या जिन्हें सम्मानित किया गया है , वे एक मिसाल बनकर हमारे समाज में औरों को भी प्रेरणा दें, यही कामना है, ये सभी महिलाएं किसी आरक्षण से यहाँ तक नहीं पहुँची है , बल्कि केवल अपनी मेहनत और निष्ठा से ही इन बुलंदियों तक पहुँची हैं.

महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला आयोग हमेशा महिलाओं को प्रोत्साहित करता है, उनकी दिक्कतों को सुनता है, उनकी हर परेशानियों को दूर करने हेतु निरंतर प्रयासरत है, और अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का यही ध्येय है कि ऐसी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाये जिनसे दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके. आज आयोग घरेलू हिंसा के केसों का समाधान करने के अलावा, महिला अधिकारों की रक्षा व जागरूकता हेतु कार्यक्रम करता है साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को आगे लाकर उन्हें सम्मानित करने का भी काम करता है। उन्होंने कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद करते हुए राज्य की समस्त मातृशक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें, डॉ. कंचन नेगी , उत्तराखंड’ हेरिटेज मीडिया’ की एडिटर-इन-चीफ है, आपका बिजनेस सोल्यूशेंस की संस्थापिका हैं और सेन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी (राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ) की अध्यक्ष होने के साथ ही वे दूरदर्शन उत्तराखंड में समाचार वाचिका भी हैं – उनका शो “डॉ. कंचन नेगी शो’ आज पूरे राज्य में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफ़ी ख्याति प्राप्त है, जो हर शनिवार रात 9 बजे उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया यू ट्यूब में आता है, जिसका उद्देश्य है, देश –विदेश से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही शख्सियतों एवं संस्थाओं को सभी से रूबरू कराना, विभिन्न पर्यटक स्थलों के साथ – साथ, इतिहास, विकास, विज्ञान और चर्चित मुद्दों पर जानकारियाँ साझा करना और साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुँचाना .

‘सशक्त नारी सम्मान 2024’ को प्राप्त कर डॉ . कंचन नेगी बेहद प्रफुल्लित हैं. वे अपनी कर्मठता से, मेहनत से , उतराखंड राज्य में ही नहीं, बल्कि, अन्य कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ- साथ, विदेशों में भी काफी ख्याति प्राप्त हैं. कई विदेशी स्कूलों एवं यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाने के साथ – साथ , एक एक्सपर्ट के रूप में, डॉ कंचन नेगी भारत सरकार एवं राज्य सरकार के कई विभागों के कार्यक्रम आयोजित एवं संचालित भी करती हैं. उनका मानना है कि लगातार परिश्रम, सच्चाई, असूलों, सकरात्मक विचारों और आदर्शों के साथ चलते हुए ही, उनके नाम आज 45 से अधिक अवार्ड हैं.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बेटियों व महिला सुरक्षा के साथ साथ हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए आयोग द्वारा संचालित शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में , पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रावत, शकुन्तला कैंथुरा, विनोद उनियाल, मधु भट्ट, आशा नौटियाल, नेहा जोशी , रेणुका, अर्चना बागड़ी, कविता शाह, माधवी गुप्ता, शांति मेहरा, शिखा कंडवाल, डीपीओ जितेंद्र कुमार, कंचन ठाकुर, स्वाति चमोली, अंजली मलेथा, शानू रावत, रीना सहित विभिन्न समूहों की महिलाएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]