Connect with us

आदि कैलाश मार्ग में चार स्थानों पर ग्लेशियर खिसकने से मार्ग अवरुद्ध।

उत्तराखण्ड

आदि कैलाश मार्ग में चार स्थानों पर ग्लेशियर खिसकने से मार्ग अवरुद्ध।

संवादसूत्र देहरादून/पिथौरागढ़: चीन सीमा पर आदि कैलास मार्ग पर कुटी से ज्योलिंगकोंग के मध्य चार स्थानों पर ग्लेशियर खिसक कर मार्ग में आ गए है। मार्ग बंद हो गया है। प्रथम आदि कैलास यात्रा दल को आधार शिविर में ही रोक दिया गया है। मार्ग पर बीआरओ बर्फ हटाने में जुटी है।
शुक्रवार सायं तक तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद था। 24 घंटे बाद देर सायं मार्ग खुला। आज यात्रा दल को बूंदी जाना था। बूंदी, गुंजी तक मार्ग खुला है परंतु आगे चार स्थानों पर ग्लेशियर के हिस्से टूटकर आने से बंद हो गया है। जिसे देखते हुए दल को रोक दिया गया है। यात्री शनिवार को भी आधार शिविर में ही प्रवास करेंगे। यात्राधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया कि आदि कैलास मार्ग खुलने पर ही दल को उच्च हिमालयी पड़ावों की ओर भेजा जाएगा। शनिवार को मौसम सामान्य है, उच्च हिमालय में भी धूप खिली है। आदि कैलास मार्ग कुटी से आगे तेरह हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाला मार्ग है। सड़क के ऊपरी क्षेत्र में ग्लेशियर है। मौसम भी अनिश्चित रहता है। जिसे लेकर दल को आधार शिविर से आगे नही भेजा जा रहा है। यात्राधिकारी ने बताया कि बीआरओ मार्ग खोल रहा है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]