Connect with us

परिवार को बंधक बनाकर गहने व नकदी लूटी।

उत्तराखण्ड

परिवार को बंधक बनाकर गहने व नकदी लूटी।


संवादसूत्र देहरादून: नेहरू कॉलोनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक घर मे घुसकर पहले परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया। इसके बाद तमंचे के बल पर गहने व नकदी लूट ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि लूट की घटना नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित वीके अग्रवाल के घर हुई। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर सात मिनट पर संदीप की पत्नी , बहन और मां घर में मौजूद थे। वीके अग्रवाल इन दिनों बीमार रहते हैं और बीएड रेस्ट पर हैं। उनके घर में एक युवक घुसा। इसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमे से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू थे। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं बदमाशों ने उन्हे डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।
दोनों महिलाओं ने जेवर और नकदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कूटी से आए थे। मौके पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]