Connect with us
Ad

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बुक्सा आदिम जनजाति के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि सुधार को लेकर लिखा पत्र।

उत्तराखण्ड

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बुक्सा आदिम जनजाति के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि सुधार को लेकर लिखा पत्र।

संवादसूत्र देहरादून: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य की बुक्सा आदिम जनजाति के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि सुधार किए जाने को लेकर पत्र लिखा है।।

भट्ट ने बताया कि राजस्व परिषद उत्तराखंड रिंग रोड लाडपुर रोड देहरादून की प्रेषित जनजाति की सूची में राज्य की पांचवी अनुसूचित जनजातियों की सूची में बुक्सा आदिम जनजाति को बोक्सा दर्शाया गया है। जो कि भारत सरकार की सूची के अनुसार त्रुटिपूर्ण है जिस कारण राज्य की बुक्सा जनजाति के प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशानी हो रही है।

और पढ़ें  स्वास्थ्य मंत्री ने केन्द्र पोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई फटकार।

भट्ट ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तराखंड की पांच जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है जिसमें भोटिया, बुक्सा, जौनसारी, राजी एवं थारू हैं। लिहाजा राज्य हित में उपरोक्त त्रुटि में नियमानुसार सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि बुक्सा जनजाति के प्रमाण पत्र बनने में लोगों को सुविधा हो सके।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]