Connect with us

मैकेनिक ही हुआ कार लेकर फरार,वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी।

उत्तराखण्ड

मैकेनिक ही हुआ कार लेकर फरार,वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी।

संवादसूत्र देहरादून: मैकेनिक के पास कार ठीक करने के लिए दी तो वह कार लेकर ही भाग गया। जब वह व्यक्ति ने कार वापिस मांगनी चाही तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में नेहरू कालोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने तहरीर दी कि उसने मैकेनिक मोहम्मद इनाम के पास उसकी कार ठीक करने के लिए दी थी। मोहम्मद इनाम वाहन को ठीक करने बाद फरार हो गया। कार मांगने पर आरोपित ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने मोहम्मद इनाम निवासी दोघट जिला बागपत वर्तमान निवासी लेन नंबर 4 आजाद नगर को बागपत से गिरफ्तार कर लिया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]