Connect with us

3 मई अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट।

उत्तराखण्ड

3 मई अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट।

संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 3 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त ने निकाला। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर ठीक सुबह 11.15 बजे देश दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगा धर्मशाला उत्तरकाशी में गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने बैठक की। जिसमें पंचांग देखकर तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त तय किया। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि 2 मई को गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगा की डोली दोपहर 12.15 बजे गंगोत्री के लिए रवाना होगी। मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए गंगा की डोली यात्रा भैरव घाटी पहुंचेगी। जहां भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 3 मई की सुबह 5.30 बजे गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गंगोत्री धाम पहुंचने पर गंगा लहरी पाठ, गंगा सहस्त्रनाम पाठ, गंगा हवन और गंगा आरती का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी तीन मई को अक्षय तृतीय पर ही खोले जाने हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों की ओर से तय किया जाएगा। गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के शुभ मुहूर्त पर तीर्थ पुरोहितों में सुमेश सेमवाल , महेश सेमवाल, दिनेश सेमवाल, वशुदेव सेमवाल, प्रेमकांत सेमवाल, हरदीप शरण सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]