Connect with us

एक बार फिर मौसम लेगा करवट,बारिश के साथ बर्फबारी के आसार।

उत्तराखण्ड

एक बार फिर मौसम लेगा करवट,बारिश के साथ बर्फबारी के आसार।

संवादसूत्र देहरादून: राज्य में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि अभी दिन के साथ अब रात का तापमान भी सामान्य है।

बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 25.7, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.2 और नई टिहरी का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 17.4 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16-17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18-19 फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]