Connect with us

महिला से एक करोड़ 30 लाख हफपने वाला ठग दिल्ली से गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

महिला से एक करोड़ 30 लाख हफपने वाला ठग दिल्ली से गिरफ्तार।

संवादसूत्र देहरादून: पॉलिसी में कुछ समस्या बताकर उसे ठीक करने के नाम पर महिला से एक करोड़ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक साइबर ठग को साइबर थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान राहुल पांडे निवासी निहाल विहार पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता विनोद कुमारी बंसल निवासी बल्लुपुर रोड देहरादून ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने वर्ष 2017 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पालिसी खरीदी थी। पालिसी ने 2017 में मिच्योर होना था।
बीते जुलाई 2022 को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और खुद को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से बताया। ठग ने कहा कि पालिसी में कुछ समस्या है, जिसके कारण पालिसी को रद्द किया जा रहा है। वह इस समस्या को हल करने में मदद कर सकता है। ठग ने यह भी बताया गया कि उसकी बीमा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से जान पहचान है, जिसके लिए कुछ रुपये लगेंगे। इसके बदले साइबर ठगों ने अलग-अलग फीस के नाम पर एक करोड़ 30 लाख रुपये अपने खाते में डलवा दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]