Connect with us

पेरिस ओलम्पिक: मनु ने रचा इतिहास,सरबजोत के साथ मिलकर निशानेबाजी में जीता दूसरा पदक।

खेल

पेरिस ओलम्पिक: मनु ने रचा इतिहास,सरबजोत के साथ मिलकर निशानेबाजी में जीता दूसरा पदक।

Paris Olympics 2024 Day 4 Games Live Update Boxing Shooting Aquatics Hockey Result Medals Tally News in Hindi

संवादसूत्र: आज पेरिस ओलंपिक का चौथा दिन है। मनु और सरबजोत ने भारत को दूसरा पदक दिला दिया है। इन दोनों ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मनु का इस ओलंपिक में दूसरा पदक रहा। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य जीता था।

भारत ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश थे। मनु पहली भारतीय हैं। मनु से पहले तक किसी और भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे। सरबजोत का ये पहला ओलंपिक मेडल है।

12वें प्रयास में भारत ने 20.8 का स्कोर बनाया। वहीं, कोरिया ने 21.0 का स्कोर बनाया। 12 प्रयास के बाद भारत ने कोरिया पर 14-10 की बढ़त बना रखी है।

भारत ने 11वें प्रयास में 19.3 का स्कोर बनाया, जबकि कोरिया ने 19.8 का स्कोर बनाया। हालांकि, 11वें प्रयास के बाद भी भारत ने कोरिया पर 14-8 की बढ़त बना रखी है।

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]