Connect with us
Ad

हिमांचल में छाए उत्तराखण्ड के सीएम,जनसंपर्क कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

उत्तराखण्ड

हिमांचल में छाए उत्तराखण्ड के सीएम,जनसंपर्क कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में कुल्लू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम सिंह ठाकुर के पक्ष में आयोजित महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन करते हुए जनता को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया एवं नरोत्तम सिंह ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जयराम जी के नेतृत्व में यहां की सरकार ने भी बहुत अच्छे कार्य किए हैं, यहां जो विकास की गति है, हिमाचल की जनता उस गति को बीच में छोड़ना नहीं चाहती है, उन्होंने कहा विकास की गति को निरंतर बढ़ाने के लिए यहां पर डबल इंजन सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश हेतु भाजपा का संकल्प पत्र है उसमें हिमाचल की जनता को आगे ले जाने का, यहां के विकास को आगे बढ़ाने का, यहां के आम व्यक्ति को सीधे-सीधे अंतोदय के सिद्धांत के साथ विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का जो वादा है उसे सरकार पूर्ण करने हेतु कृत संकल्पित है।

और पढ़ें  सीएम ने की केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी जी के मार्गदर्शन में पूरा देश आगे बढ़ रहा है, उन्हीं के नेतृत्व में सारे मिथक टूट रहे हैं उत्तराखंड में भी जनता ने रिकॉर्ड तोड़ बहुमत देकर भाजपा को पुनः सत्ता दिलवाई मुझे पूरा भरोसा है कि हिमाचल की जनता भी उसी राह पर चलेगी, उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कई कार्य हुए हैं आज अटल टनल पूरे विश्व में विख्यात है, वही बिलासपुर में एम्स बनने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा कार्य हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में हिमाचल के साथ ही अन्य पहाड़ी राज्यों का तेजी से विकास हुआ है।

और पढ़ें  व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने नकदी लूटी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पहाड़ी राज्यों का उत्पीड़न किया है, देश के अंदर 55 सालों तक शासन के दौरान जनता को महज ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा अन्य कांग्रेस ने हिमाचल को विरासत में घोटाले दिए हैं, तमाम प्रकार के घपले दिए है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]