Connect with us

आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव,विजिलेंस का छापा।

उत्तराखण्ड

आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव,विजिलेंस का छापा।

संवादसूत्र देहरादून: आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूछताछ के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद भी आइएएस यादव विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। ऐसे में शनिवार तड़के ही रामविलास यादव के लखनऊ और देहरादून ठिकानों पर विजिलेंस एक साथ छापेमारी कर रही है। छापेमारी की पुष्टि एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने की है।
उत्तर प्रदेश के आइएएस रामविलास यादव के खिलाफ अप्रैल माह में मुकदमा दर्ज किया था। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आईएएस रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। आइएएस रामविलास यादव 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]