Connect with us

सीएम के नेतृत्व में जनसेवा का रिकॉर्ड, 474 कैंपों से 3.77 लाख लाभान्वित।

उत्तराखण्ड

सीएम के नेतृत्व में जनसेवा का रिकॉर्ड, 474 कैंपों से 3.77 लाख लाभान्वित।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनसेवा एवं जागरूकता अभियानों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। सरकार की प्रभावी नीतियों और सुदृढ़ क्रियान्वयन के चलते प्रदेशभर में आयोजित सेवा कैंपों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिक सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ उठा रहे हैं।
आज प्रदेश में कुल 14 सेवा कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,368 नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। यह आंकड़े जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकार्यता और प्रशासनिक कार्यक्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
अब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्यभर में कुल 474 कैंपों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 3,77,358 नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं से लाभान्वित हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। सेवा कैंपों के जरिए न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि आम जनता को सरकार से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]