Connect with us

देहरादून में रेड अलर्ट: भारी बारिश के चलते 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

आपदा

देहरादून में रेड अलर्ट: भारी बारिश के चलते 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

संवादसूत्र देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद देहरादून में 20 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना है। खराब मौसम के कारण भूस्खलन, जलभराव और अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह निर्णय आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से लिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 20 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]