उत्तराखण्ड
वन्यजीवों से संघर्ष में जान गंवाने वालों के स्वजन को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/07/244888eceebbbfd30766db0d28749a3c1657282872_original.jpg)
संवादसूत्र देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बाघ समेत वन्यजीवों के साथ संघर्ष में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के स्वजन को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चमोली जिले में एसटीपी हादसे में मृत व्यक्तियों के स्वजन को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग सरकार से की। उन्होंने चिकित्सा सेवा चयन आयोग की भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया। गोदियाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)