उत्तराखण्ड
डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/03/6604f5a55f292-20240328-284420574-16x9-1.jpg)
संवादसूत्र देहरादून/नानकमत्ता: चुनावो के बीच.डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या नानकमत्ता, आज प्रातः तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने डेरा कार सेवा में घुसकर कर सेवा बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर मार दी।
डेरा कार सेवा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह पर गुरुवार सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। तरसेम सिंह लहूलुहान हो गिर पड़े तो डेरे में मौजूद व आसपास के लोग उन्हें खटीमा के स्वास्तिक अस्पताल ले गए।एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी रुद्रपुर से घटनास्थल के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो हमलावर दिखे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)