उत्तराखण्ड
गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/02/02_02_2024-uttarakhand_snowfall_23643898.webp)
संवादसूत्र देहरादून/उत्तरकाशी : गंगोत्री यमुनोत्री सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में वर्षा के आसार बने हुए। जनपद पांच संपर्क मार्ग अभी बाधित है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाया। हर्षिल से गंगोत्री के बीच केवल आपात स्थिति में चैन लगे टायर वाले वाहन ही संचालित हो सकते हैं। बर्फ होने के कारण फिसलन का खतरा बना हुआ है। भले ही फिसलन वाले स्थानों पर बीआरओ की टीम चूना डाल कर सुरक्षित रही है। गंगोत्री धाम और मोरी क्षेत्र के करीब दस गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। वहीं केदारनाथ धाम में भी आज एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)