Connect with us

वाटर राफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा, महिला की मौत।

उत्तराखण्ड

वाटर राफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा, महिला की मौत।

संवादसूत्र देहरादून: ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रविवार को मुनिकीरेती गंगा में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के दौरान एक राफ्ट गोल्फ कोर्स रैपिड में पलट गई, जिस कारण राफ्ट में सवार एक महिला बेहोश हो गई है। वहीं महिला को तत्काल 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें  पिता जनरल रावत की अस्थियां गंगा में विसर्जन करने के लिए पहुंची बेटियां।

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि महिला एक मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम काम करती थी, इस राफ्ट में 8 लोग सवार थे। इनमें से राफ्टिंग करने वाले 5 सदस्य शनिवार को मोहन चट्टी कैंप में रूके थे और आज रविवार सुबह उन्होंने ऑल मोस्ट राफ्टिंग कंपनी से राफ्टिंग बुक की थी।राफ्ट संचालक का नाम सुमित भंडारी बताया जा रहा है। जबकि मृत महिला का भाई भी राफ्टिंग करते समय राफ्ट में मौजूद था।

और पढ़ें  उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधान सभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति।

पुलिस के मुताबिक महिला का नाम रूपा कुमारी पुत्री दिनेश्वर सिंह (उम्र 28 वर्ष) है, जोकि 60/B लक्ष्मी नगर अंबाला, हरियाणा की रहने वाली थी। जबकि महिला के भाई का नाम आदित्य सिंह है, जो साथ में राफ्टिंग कर रहा था।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]