Connect with us

विधानसभा अध्यक्ष राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंची भराड़ीसैंण।

उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंची भराड़ीसैंण।

संवादसूत्र देहरादून/गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण आज राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची| इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया|
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सभा मंडप सहित भवन के विभिन्न कक्षों का मुआयना किया| विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली| साथ ही 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियो को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए| बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अपने जनपद चमोली के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची हैं|

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]