Connect with us

“बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” में सीएम धामी का जुदा अंदाज सबको भाया।

उत्तराखण्ड

“बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” में सीएम धामी का जुदा अंदाज सबको भाया।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन के मध्य यूं ही इतने लोकप्रिय नहीं हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री की सादगीभरी जीवनशैली उन्हें हर किसी से कनेक्ट करती है।

अब आज की ही बात लीजिए। मुख्यमंत्री टिहरी में “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए पहुँचे थे। यहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों, हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए उत्पादों का न केवल उन्होंने बेहद गंभीरता के साथ अवलोकन किया बल्कि इन महिलाओं के बीच बैठकर उन्होंने उनका खूब उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा (जांता) चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया। यही नहीं महिलाओं को हस्तशिल्प उत्पादों को बनाते देख मुख्यमंत्री उनकी मदद करने लगे। राज्य के मुखिया के इस रूप को देख प्रदर्शनी में मौजूद महिलाएं भी खासी प्रभावित दिखी। इस दौरान सीएम ने भी हल्के फुल्के पल बिताते हुए महिलाओं से उनके कामकाज के बारे में जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार की ओर से हाउस ऑफ हिमाल्यास नाम से एकीकृत ब्रांड लांच किया गया है जिसके तले उत्तराखंड के तमाम उत्पादों को देश-विदेश में बेचा जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]