उत्तराखण्ड
विधायक सहित चार के खिलाफ अभद्रता के मामले में मुकदमा दर्ज।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/03/27_05_2021-mlajeena_21683357.jpg)
संवादसूत्र देहरादून: विधायक सहित चार अन्य के खिलाफ नगर निगम के नगर आयुक्त और कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव धीरज भारती ने बताया कि मंगलवार को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना अपने साथियों के साथ नगर निगम पहुंचे और वरिष्ठ लिपिक पवन थापा तथा अंकुश सोनी के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद विधायक महेश जीना नगर आयुक्त गौरव कुमार के कमरे में दाखिल और उन्हें भी गंदी-गंदी गलियां दी। घटना से आक्रोशित होकर नगर निगम के तीनों कर्मचारी संघो ने हड़ताल कर दी, जिस कारण शहर में सफाई व स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था चरमरा गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विधायक और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)